भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राकेश कुमार सिंह ने किया स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नितिन नवीन साथ राकेश
Saran News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद दोनों बांकीपुर उपचुनाव के जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए और घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे.
Saran News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना स्थित आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
बांकीपुर उपचुनाव के जनसंपर्क अभियान में किया प्रचार
स्वागत कार्यक्रम के बाद राकेश कुमार सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान और समर्थन की अपील की. उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास, विश्वास और जनसेवा की जो परंपरा स्थापित हुई है, उसे भाजपा आगे भी मजबूती के साथ जारी रखेगी.
कार्यकर्ताओं के साथ किया व्यापक जनसंपर्क
जनसंपर्क अभियान में भाजपा युवा मोर्चा के शुभम वर्मा, वरुण सिंह, दियाँशु गौतम, नितेश दुबे, मोनू सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने विभिन्न इलाकों में लोगों से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की.
भाजपा प्रत्याशी की जीत का जताया भरोसा
राकेश कुमार सिंह ने कहा कि नितिन नवीन लगातार पांच बार बांकीपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनसेवा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर कमल खिलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










