सीमा सड़क संगठन में तैनात जवान के घर लाखों की चोरी, 2.70 लाख के जेवरात समेत सामान ले गए चोर

Updated:
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी कमरे में इधर उधर पड़े समान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परसा में सीमा सड़क संगठन के जवान के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 2.70 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिए। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Saran News : परसा थाना क्षेत्र के चेतन परसा स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप चोरों ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में तैनात जवान आजाद के घर का ताला तोड़कर करीब 2.70 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात समेत मिक्सी और अन्य सामान चोरी कर लिये. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित जवान ने परसा थाने के मेल पर लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने, चोरी गये सामान की बरामदगी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

लेह में तैनात हैं जवान, घर में हुई चोरी

पीड़ित आजाद भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सीमा सड़क संगठन के जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में कार्यरत हैं और वर्तमान में लेह के दुर्गम भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात हैं. आवेदन के अनुसार, 8 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे उनके घर में लगा सीसीटीवी कैमरा अचानक बंद हो गया था.

उन्होंने उसी दिन शाम करीब 4:30 बजे सीसीटीवी मरम्मत करने वाले मिस्त्री से मोबाइल पर संपर्क किया. मिस्त्री ने 10 सितंबर को घर पहुंचकर कैमरा ठीक करने की बात कही.

सीसीटीवी ठीक करने पहुंचे मिस्त्री तो टूटा मिला ताला

10 सितंबर को करीब तीन बजे सीसीटीवी मिस्त्री जवान के घर पहुंचे. वहां मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उन्होंने इसकी सूचना पीड़ित के भाई को दी. घर की जांच करने पर पता चला कि तीन कमरों में से कमरा नंबर दो का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसी कमरे में रखा स्टील का बॉक्स भी टूटा हुआ था.

सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र समेत जेवरात चोरी

पीड़ित के अनुसार, स्टील बॉक्स में रखे करीब 2.70 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं. चोरी गये सामान में सोने की दो सिकड़ी, एक मंगलसूत्र, एक मांगटीका, एक नथिया, दो जोड़ी कान की झुमकी और दो जोड़ी चांदी की पायल शामिल हैं. इसके अलावा घर में रखा मिक्सी समेत अन्य सामान भी चोर ले गये.

आवेदन के अनुसार जेवरात पॉलीथिन और टिफिन में रखकर तौलिया में लपेटे गये थे.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच

घटना की सूचना 10 सितंबर की शाम करीब पांच बजे मोबाइल के माध्यम से परसा थानाध्यक्ष को दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की.

चोरी की जांच और बरामदगी की मांग

पीड़ित जवान ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर चोरी की घटना की जांच, चोरी गये जेवरात एवं अन्य सामान की बरामदगी तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन की जांच कर मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी  कमरे में इधर उधर पड़े समान | Prabhat Khabar Network
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी कमरे में इधर उधर पड़े समान | Prabhat Khabar Network
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी  कमरे में इधर उधर पड़े समान | Prabhat Khabar Network
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी कमरे में इधर उधर पड़े समान | Prabhat Khabar Network
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी  कमरे में इधर उधर पड़े समान | Prabhat Khabar Network
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी कमरे में इधर उधर पड़े समान | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन