छपरा के 94 स्कूलों की बदली टाइमिंग, जानें किस स्कूल में कब होगी पढ़ाई; कम समय में पढ़ाई को लेकर अभिभावकों में चिंता

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरकारी स्कूलों में बढ़ती छात्र संख्या के कारण अब छपरा जिले के 94 स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। मध्य विद्यालय सुबह 6:30 से 11:30 बजे तक और हाई स्कूल दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे। इस बदलाव का उद्देश्य उपलब्ध कक्षाओं का बेहतर उपयोग करना है।

विज्ञापन

Saran News : सरकारी स्कूलों में बढ़ रही छात्र संख्या के कारण अब कई विद्यालयों में कक्षा-कक्ष कम पड़ने लगे हैं. प्रधानाध्यापकों की ओर से लगातार कमरों की कमी की जानकारी दिये जाने के बाद शिक्षा विभाग ने छपरा जिले के 94 विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है. इनमें 47 मध्य विद्यालय और 47 उच्च माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं. दोनों स्कूलों को अलग-अलग पालियों में संचालित किया जायेगा, ताकि उपलब्ध कक्षा-कक्ष का अधिकतम उपयोग किया जा सके.

विज्ञापन

मिडिल स्कूल सुबह 6:30 से 11:30 बजे तक चलेंगे

जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 47 मध्य विद्यालयों का संचालन पहली पाली में सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जायेगा. इसके बाद उन्हीं विद्यालयों से जुड़े उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन दूसरी पाली में होगा.

हाई स्कूल दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे संचालित

उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए दूसरी पाली निर्धारित की गयी है. इन स्कूलों में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक पठन-पाठन होगा. विभाग का उद्देश्य एक ही परिसर में उपलब्ध कमरों का दोनों पालियों में इस्तेमाल कर अधिक छात्रों को पढ़ाई की सुविधा देना है.

उप निदेशक के आदेश के बाद जारी किया गया पत्र

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार, पटना के पत्रांक 3380, दिनांक 25 नवंबर 2025 के आदेश के अनुसार वैसे विद्यालयों में दो पालियों में संचालन की सुविधा दी गयी है, जहां छात्र उपस्थिति के अनुपात में वर्ग कक्ष की कमी है. इसी व्यवस्था के तहत जिले के चिन्हित विद्यालयों की टाइमिंग बदली गयी है.

कम समय में पढ़ाई को लेकर अभिभावकों में चिंता

स्कूलों की टाइमिंग बदलने के बाद अभिभावकों और छात्रों के बीच पढ़ाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. अभिभावकों का कहना है कि कम समय में सात-आठ घंटियों की पढ़ाई और निर्धारित सिलेबस पूरा करना चुनौतीपूर्ण होगा. उनका सवाल है कि सुबह 6:30 से 11:30 बजे तक मध्य विद्यालय और दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक हाई स्कूल संचालित होने की स्थिति में पढ़ाई की गुणवत्ता और पाठ्यक्रम पूरा कराने की व्यवस्था कैसे होगी.

इन मध्य विद्यालयों में पहली पाली में होगी पढ़ाई

पहली पाली में संचालित होने वाले मध्य विद्यालयों में मध्य विद्यालय इसरौली, मढ़ौरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय परमानंदपुर, सोनपुर, भजन सिंह आदर्श मध्य विद्यालय कसमर, मध्य विद्यालय गोविंदचक, सबलपुर पूर्वी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय छित्तरचक, भैरवपुर, मध्य विद्यालय मरीचा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर, मध्य विद्यालय बाड़ोपुर, सुरौधा, लौवा कला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटसा, तवकल टोला, मध्य विद्यालय सोनबरसा, मरहों, बरवां, कटेयां, सिरिस्तापुर, मझेलियां, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसडीला, पोहियां, पथरा, मिर्जापुर, मकिमपुर, पंचपटिया, कुचाय, जिल्काबाद, राजकीय बुनियादी विद्यालय फेरुसा, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय साढ़ा उत्तरी अनुसूचित नोनिया टोली, अर्जुन सिंह मध्य विद्यालय विशुनपुरा, मध्य विद्यालय दफ्तरपुर, लोहरी, कन्या मध्य विद्यालय शेरपुर, मध्य विद्यालय बदलु टोला, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय महतो मुसेहरी, मगाहीडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनगर, मध्य विद्यालय जयथर, बेलौर, गोपालपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धुपनगर, परसागढ़ हिंदी, कोठियां, जगदीशपुर, मध्य विद्यालय शलेमपुर निपनिया और चांदपुरा शामिल हैं.

इन हाई स्कूलों में दूसरी पाली में होगी पढ़ाई

दूसरी पाली में संचालित होने वाले उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उच्च माध्यमिक विद्यालय इसरौली, मढ़ौरा, परमानंदपुर, कैसमेर, गोविंदचक, सबलपुर मध्यवर्ती, गंगाजल, मटिहान, मरीचा, बाड़ोपुर, सुरौधा, बनियापुर, लौवाकला, धवरी, पैगंबरपुर, सोनबरसा, मारहों, बरवां, कटेयां, बनपुरा, रेवाड़ी, शंकरडीह, सरगट्टी, भोतीराजपुर, मिर्जापुर, मुकिमपुर, पंचपटिया, हसनपुरा, मीरपुर जुआरा, फेरुसा, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय साढ़ा, उच्च माध्यमिक विद्यालय विशुनपुरा, भैरोपुर निजामत, लोहरी, शेरपुर, बदलु टोला, तेनुआ, करिंगा, मौना, बेलौर, जयथर, गोपालपुर डुमरी, धूपनगर धोबयल, परसा उत्तर, कोठियां, जगदीशपुर, शलेमपुर निपनियां और सहयां शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन