सारण में पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर संस्कृत और मदरसा शिक्षकों का आंदोलन का ऐलान

Author Nadim ahmad|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
संस्कृत-मदरसा शिक्षकों का वेतन भुगतान रुका, अगस्त में आंदोलन की चेतावनी

Saran News : सारण जिले के अनुदानित संस्कृत एवं मदरसा विद्यालयों के शिक्षकों ने पांच महीने से वेतन न मिलने के कारण आंदोलन की घोषणा की है. शिक्षकों का कहना है कि आर्थिक संकट गहरा गया है और अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे.

विज्ञापन

Saran News : सारण जिले के अनुदानित संस्कृत एवं मदरसा विद्यालयों के शिक्षकों ने लंबित वेतन भुगतान को लेकर आंदोलन की घोषणा की है. शिक्षकों का कहना है कि पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. जिले के 16 संस्कृत विद्यालयों और पांच अनुदानित मदरसों के शिक्षकों ने सरकार से शीघ्र वेतन जारी करने की मांग की है.

जांच पूरी होने के बाद भी नहीं हुआ वेतन भुगतान

शिक्षकों के अनुसार, शिक्षा विभाग ने आधारभूत संरचना एवं शिक्षण व्यवस्था की जांच पूरी होने तक वेतन भुगतान पर रोक लगा दी थी. उनका कहना है कि सारण जिले के सभी संबंधित विद्यालयों की जांच जिलाधिकारी द्वारा पूरी कर रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक वेतन भुगतान शुरू नहीं किया गया है.

शिक्षा मंत्री से लगाई वेतन जारी करने की गुहार

सारण जिला संस्कृत शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष गोपाल जी त्रिपाठी, सचिव रमेश नाथ मिश्रा तथा शिक्षक नेता आनंद बिहारी मिश्रा ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है. वहीं, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने भी शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कई शिक्षकों के सामने बच्चों की पढ़ाई, इलाज और बैंक ऋण की किस्त चुकाने जैसी गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई हैं.

अगस्त के प्रथम सप्ताह से आंदोलन की चेतावनी

शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो अगस्त के प्रथम सप्ताह से जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा. इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर राज्यस्तरीय आंदोलन चलाया जाएगा.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



विज्ञापन
Nadim Ahmad

लेखक के बारे में

By Nadim Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन