छपरा में साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गूंजा शहर

पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु
Saran News : छपरा में साईं बाबा मंदिर के सौजन्य से भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया. पूजा-अर्चना के बाद निकली यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसे श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में मनाया. आरती और प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ.
Saran News : शहर के नगर पालिका चौक स्थित साईं बाबा मंदिर के सौजन्य से भव्य पालकी यात्रा का आयोजन धूमधाम और भक्तिमय माहौल में किया गया. पालकी यात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना के बाद हुई. इसके बाद पूरा शहर साईं राम के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ यात्रा में भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा.
प्रमुख मार्गों से गुजरी पालकी यात्रा
साईं बाबा की पालकी यात्रा नगर पालिका चौक से निकलकर थाना चौक, डाक बंगला रोड, मानस मंदिर और राजेंद्र सरोवर रोड होते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने रास्ते भर पालकी पर पुष्प वर्षा कर साईं बाबा का आशीर्वाद लिया. बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन
पालकी यात्रा का समापन पुनः नगर पालिका चौक स्थित साईं बाबा मंदिर प्रांगण में हुआ. यहां आरती का आयोजन किया गया और इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर कमेटी की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया.
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
भव्य पालकी यात्रा में रमेश राय, मंगल राय, साधु रामदास, हरिओम वर्मा, राणा सिंह, भास्कर खरे, जेपी, विकास कुमार, सुनीता देवी, सावित्री देवी, बबीता देवी, समर, सम्राट और मोहित समेत बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल रहे. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में साईं बाबा के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










