तरैया के नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बने संजय जायसवाल, योगदान के बाद शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का लिया संकल्प

Author Manoj kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
तरैया में नये बीइओ के योगदान के बाद बुके देकर सम्मानित करते शिक्षक नेता व शिक्षक

तरैया में नये बीइओ के योगदान के बाद बुके देकर सम्मानित करते शिक्षक नेता व शिक्षक

Saran News : सारण जिले के तरैया प्रखंड में नए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजय जायसवाल ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पदभार संभाल लिया है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है.

विज्ञापन

Saran News : सारण जिले के तरैया प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) का प्रभार नए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) संजय जायसवाल ने संभाल लिया है. सोमवार को उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर योगदान कर कार्यभार ग्रहण किया.

स्थानांतरण के बाद मिला नया प्रभार

बताया जाता है कि पूर्व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ओम प्रकाश झा का स्थानांतरण बेतिया हो गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण के आदेश के आलोक में नवनियुक्त प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजय जायसवाल ने सोमवार को ही बीईओ के पद का भी प्रभार ग्रहण किया.

शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना होगी प्राथमिकता

कार्यभार संभालने के बाद नए बीईओ संजय जायसवाल ने कहा कि प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर एवं सुदृढ़ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा.

शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिक्षकों ने संजय जायसवाल का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह, समन्वयक संजीव कुमार सिंह, एम. रेयाज, प्रधानाध्यापक सुदीश कुमार यादव सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन