बिहार के युवाओं को डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री में नया अवसर, पटना में शुरू हुई रिलायंस एनीमेशन अकादमी

Updated:
विज्ञापन

रिलायंस एनीमेशन अकादमी का शुभारंभ करते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में रिलायंस एनीमेशन अकादमी का शुभारंभ हुआ है, जो बिहार के युवाओं को एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और डिजिटल मीडिया जैसे उभरते क्षेत्रों में कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करेगी। यह अकादमी उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम और प्लेसमेंट सहायता प्रदान करेगी।

विज्ञापन

Reliance Animation : पटना में बिहार के युवाओं को एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स), गेमिंग, ग्राफिक डिजाइन, यूआई/यूएक्स और डिजिटल मीडिया जैसे उभरते क्षेत्रों में कौशल आधारित प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से सोमवार को पटना में रिलायंस एनीमेशन अकादमी का शुभारंभ किया गया. बिहार की पहली रिलायंस एनीमेशन अकादमी का संचालन एफके मीडिया एंड प्रोडक्शन्स द्वारा किया जाएगा. उद्घाटन समारोह में शिक्षा, उद्योग और मीडिया जगत से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने भाग लिया.

विज्ञापन

डिजिटल दौर में युवाओं के लिए बढ़ रहे हैं अवसर

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था के तेजी से विस्तार के साथ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी आधारित क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में यह अकादमी युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

अभिनेता राजेश कुमार ने किया युवाओं को प्रेरित

मुख्य अतिथि अभिनेता राजेश कुमार ने कहा कि आज का दौर रचनात्मकता और तकनीक का है. यदि युवा अपनी रुचि को सही प्रशिक्षण और मेहनत के साथ जोड़ें, तो एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट जैसे क्षेत्रों में सफल करियर बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि अब बिहार के विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

आधुनिक लैब और उद्योग आधारित पाठ्यक्रम

रिलायंस एनीमेशन अकादमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेजोनिधि भंडारी और बिजनेस हेड संदीप शेट्टी ने बताया कि संस्थान में आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लासरूम, उद्योग आधारित पाठ्यक्रम और प्लेसमेंट सहायता की सुविधा उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रमों को वर्तमान उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि विद्यार्थी प्रशिक्षण के बाद रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें.


शुभारंभ के दौरान अतिथि
शुभारंभ के दौरान अतिथि

बिहार में ही मिलेगा आधुनिक कौशल प्रशिक्षण

एफके मीडिया एंड प्रोडक्शन्स के प्रबंध निदेशक फ़रहान खान ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य बिहार के प्रतिभाशाली युवाओं को राज्य में ही आधुनिक और व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराना है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान क्रिएटिव एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में नई दिशा देगा तथा युवाओं के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर एवं रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अकादमी के अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का अवलोकन भी किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन