पटना: खुसरूपुर में चोरी के ट्रेलर के साथ युवक गिरफ्तार, लोहे की छड़ और 22 टन स्क्रैप बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में ट्रेलर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खुसरूपुर पुलिस ने गश्ती के दौरान एक संदिग्ध ट्रेलर गाड़ी को जब्त कर लिया है. तलाशी में 22 टन स्क्रैप और लोहे की छड़ें मिलीं. पूछताछ में युवक ने बताया कि गाड़ी चोरी की है.

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना जिले के खुसरूपुर पुलिस ने गश्ती के दौरान मौसमपुर गांव के पास खड़े एक संदिग्ध ट्रेलर गाड़ी को जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान ट्रेलर में लोहे की छड़ और लगभग 22 टन स्क्रैप लदा हुआ मिला. पुलिस द्वारा जब चालक से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो पता चला कि यह ट्रेलर गाड़ी चोरी की है. प्रारंभिक जांच के अनुसार यह वाहन झारखंड के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है. गिरफ्तार युवक की पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित चिरैया गांव के निवासी के रूप में हुई है. मामले में गाड़ी के असली मालिक को सूचित कर दिया गया है. चूंकि पीड़ित की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी, इसलिए खुसरूपुर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन