फरार आरोपियों के घर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चस्पाया इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

Author Manokamna Singh|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा करती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran News : गौरा थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चस्पा किए हैं. पुलिस ने आरोपियों को जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है, अन्यथा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Saran News : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गौरा थाना पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के आदेश पर तीन अलग-अलग मामलों के आरोपियों के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे के साथ इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस ने आरोपियों को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी भी दी.

विज्ञापन

नौ मामलों के आरोपी के घर पहुंची पुलिस

पुलिस ने गौरा थाना कांड संख्या 163/26 के आरोपी विशुनपुरा मठिया निवासी संजय गिरी के पुत्र प्रिंस गिरी के घर इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, प्रिंस गिरी के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

दूसरे मामले के आरोपी के घर भी चस्पाया इश्तेहार

गौरा थाना कांड संख्या 254/25 के आरोपी नथुआ निवासी संजय राय के पुत्र सन्नी कुमार उर्फ कल्लू राय के घर भी न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने इश्तेहार तमिला कराया और जल्द न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी.

हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों पर कार्रवाई

गौरा थाना कांड संख्या 178/25 से जुड़े हत्या के मामले में फरार चल रहे रामपुर मठिया निवासी स्वर्गीय लालबाबू गिरी के पुत्र उदय गिरी और धीरज गिरी के घर भी पुलिस ने मुनादी कराते हुए इश्तेहार चस्पाया.

आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read : सीवान में प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग मामले में सिपाही निलंबित, एसपी बोले- बिना आदेश चलाई गई गोली



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन