सारण में दुकान में चोरी के बाद चोरों ने चलाया मोटर, 200 बोरी सीमेंट पानी में बर्बाद
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी | Prabhat Khabar Network
सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में एक दुकान में अजीबोगरीब चोरी हुई. चोरों ने छत के रास्ते घुसकर करीब 35 हजार रुपये उड़ाए और भागते समय दुकान का मोटर चालू कर दिया. इससे पूरी दुकान पानी से भर गई और 200 बोरी सीमेंट भीगकर खराब हो गई.
saran News : मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पोझी स्थित आरएन इंटरप्राइजेज में अज्ञात चोरों ने चोरी के बाद दुकान में मोटर चालू कर दिया. इससे पूरी दुकान पानी से भर गयी और वहां रखी करीब 200 बोरी सीमेंट भीगकर बर्बाद हो गयी. चोर दुकान के गल्ले में रखे करीब 35 हजार रुपये नकद भी लेकर फरार हो गये.
छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर
पीड़ित दुकानदार संजय कुमार के अनुसार, चोर छत के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए. इसके बाद गल्ले में रखे करीब 35 हजार रुपये निकाल लिये. चोरी करने के बाद चोरों ने दुकान में लगा विद्युत मोटर चालू कर दिया और वहां से फरार हो गये.
मोटर चालू करने से पानी में डूबी दुकान
मोटर लगातार चलता रहा, जिससे दुकान में पानी भर गया. पानी की चपेट में आने से दुकान में रखी करीब 200 बोरी सीमेंट पूरी तरह भीग गयी. इससे दुकानदार को चोरी के अलावा सीमेंट के खराब होने से भी भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
सोमवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद मढ़ौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित दुकानदार से पूछताछ कर उसका बयान दर्ज किया.
पुलिस के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है. चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए