सारण में ‘इंडिया नहीं भारत’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता, सूरज शर्मा रहे प्रथम
निबंध प्रतियोगिता में शामिल स्कूली बच्चे | Prabhat Khabar Network
नरहरपुर स्थित सक्सेस मंत्र पब्लिक स्कूल में 'इंडिया नहीं भारत' विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्रों ने उत्साह से भाग लिया और भारत नाम के महत्व पर प्रकाश डाला गया.
Saran News : हिन्दी पखवाड़ा के तहत सोमवार को मढ़ौरा प्रखंड के नरहरपुर स्थित सक्सेस मंत्र पब्लिक स्कूल में रामाशीष शर्मा सेवा संस्थान के तत्वावधान में ‘इंडिया नहीं भारत’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
सूरज शर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान
प्रतियोगिता के परिणाम में सूरज शर्मा ने प्रथम, तरुण कुमार ने द्वितीय तथा आदित्य कुमार और सृष्टि कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेता छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की कार्यक्रम में सराहना की गयी.
भारत शब्द के प्रयोग पर दिया जोर
संस्थान के सचिव विभूति कुमार सिंह ने कहा कि देश के लिए ‘भारत’ शब्द का प्रयोग हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि हमें अपनी बातचीत और पत्राचार में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए तथा ‘इंडिया’ के बजाय ‘भारत’ शब्द के इस्तेमाल पर जोर देना चाहिए.
वक्ताओं ने रखे अपने विचार
कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन सिंह, सोनू प्रताप सिंह, मधुसूदन द्विवेदी, रंजीत यादव, दिग्विजय नारायण सिंह, तेज मांझी, विशाल साह और करण सिंह ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव पर चर्चा की.
अंत में संस्थान के सचिव विभूति कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए