डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट की नई रेट लिस्ट जारी की, 1 अगस्त से लागू होंगी दरें

भारतीय डाक विभाग का फाइल फोटो, PHOTO एक्स
भारतीय डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट की नई दरों का ऐलान कर दिया है. जो 1 अगस्त से प्रभावी होंगी.
डाक विभाग ने 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं के लिए नई दरों का ऐलान किया है. इसके साथ ही डाक सामग्रियों के सही वर्गीकरण को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है. विभाग ने बताया, कौन-सी वस्तुएं 'पत्र' (Letters) की श्रेणी में रखी जाएंगी और किन्हें 'पार्सल' (Parcel) माना जाएगा.
पत्र (Letters) की श्रेणी
- सभी प्रकार के पत्र, प्रिंटेड डॉक्यूमेंट्स और बिना पुनर्विक्रय मूल्य (No Resale Value) वाली उपहार सामग्री.
- बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र से जुड़े सामान जैसे वेलकम किट, पत्र, पासबुक, चेक बुक, बैंक स्टेटमेंट, प्लास्टिक कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड.
- पैन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र (Voter ID), पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सभी सरकारी पहचान पत्र.
- राखी के लिफाफे या पैकेट और ग्रीटिंग कार्ड्स (अधिकतम 500 ग्राम तक), बशर्ते वे व्यावसायिक या व्यापारिक बिक्री के उद्देश्य से न भेजे जा रहे हों.
पार्सल (Parcel) की श्रेणी
पत्र श्रेणी में शामिल सामान को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की वस्तुओं और व्यावसायिक सामान को पार्सल श्रेणी के अंतर्गत रखा जाएगा.
स्पीड पोस्ट की नई दरें
डाक विभाग ने ग्राहकों को 24 घंटे और 48 घंटे के भीतर पैकेट पहुंचाने वाली '24 स्पीड पोस्ट' और '48 स्पीड पोस्ट' सेवाओं की नई दरें जारी की हैं. खुदरा (Retail) ग्राहकों के लिए पुरानी सामान्य दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन पत्र श्रेणी में थोक (Bulk) बुकिंग के लिए नई दरें जारी हुई हैं.
खुदरा ग्राहक
- 24 स्पीड पोस्ट: वजन और दूरी के आधार पर शुल्क 38 से 186 रुपये प्रति वस्तु तय किया गया है.
- 50 ग्राम तक: स्थानीय डिलीवरी 38 रुपये और देशभर में डिलीवरी के लिए 94 रुपये (जीएसटी अलग से).
- 51 से 250 ग्राम: शुल्क 118 रुपये से 154 रुपये के बीच.
- 251 से 500 ग्राम: शुल्क 140 रुपये से 186 रुपये के बीच.
- 48 स्पीड पोस्ट: वजन और दूरी के आधार पर शुल्क 61 रुपये से 121 रुपये प्रति वस्तु रहेगा.
थोक ग्राहक
पत्र श्रेणी में थोक बुकिंग के लिए '24 स्पीड पोस्ट' का शुल्क 38 रुपये से 100 रुपये प्रति वस्तु और '48 स्पीड पोस्ट' का शुल्क 48 रुपये से 72 रुपये प्रति वस्तु निर्धारित किया गया है.
6 प्रमुख शहरों में उपलब्ध है सेवा
डाक विभाग की '24 स्पीड पोस्ट' और '48 स्पीड पोस्ट' के तहत क्रमशः 24 घंटे और 48 घंटे में डिलीवरी देने वाली विशेष सेवा फिलहाल देश के 6 बड़े महानगरों- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में ही संचालित की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










