पटना पहुंची नेहा बोरा ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, बोलीं- 29 जुलाई तक रिहा करो नहीं तो 30 को होगा आंदोलन, देखिए VIDEO

Updated:
विज्ञापन

बेऊर में प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद जानकारी देतीं आइस अध्यक्ष नेहा बोरा और अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों और जनप्रतिनिधियों से बेऊर केंद्रीय कारा में मुलाकात की. उन्होंने जेल में बंद नेताओं का हालचाल जाना और 29 जुलाई तक रिहाई की मांग की.

विज्ञापन

NEHA BORA : पटना में हुए छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों और जनप्रतिनिधियों से मिलने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा सोमवार को बेऊर केंद्रीय कारा पहुंची. उन्होंने जेल में बंद छात्र नेताओं, विधायक और अन्य छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. कहा कि 29 जुलाई तक प्रदर्शनकारियों को रिहा करें. मुलाकात के बाद नेहा बोरा ने कहा कि यदि छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ तो 30 जुलाई को बिहारभर में व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो जंतर-मंतर जैसी भीड़ बिहार की सड़कों पर भी उतरेगी.

विज्ञापन

छात्रों ने पुलिस पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप

जेल से बाहर आने के बाद नेहा बोरा ने बताया कि बंद छात्रों ने उन्हें पुलिस कार्रवाई के दौरान दुर्व्यवहार किए जाने की जानकारी दी. छात्रों का कहना था कि पुलिस का व्यवहार बेहद गलत था और उनके साथ अनुचित तरीके से पेश आया गया.

जेल अधिकारियों से भी की बातचीत

नेहा बोरा ने बेऊर जेल के अधिकारियों से भी मुलाकात की. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जेल में बंद छात्रों और अन्य लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

मीडिया पर हमले के सवाल पर रहीं खामोश

मीडिया कर्मियों पर हुए हमले के संबंध में पूछे गए सवाल पर नेहा बोरा ने कोई टिप्पणी नहीं की और चुप्पी साध ली. वहीं छात्र नेता अजीत कुशवाहा ने पत्रकारों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए और पत्रकारों पर हमला किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.

इसे भी पढ़ें: क्या पुलिस प्रदर्शनकारियों पर चला सकती है AK-47? समझिए पूरी कानूनी प्रक्रिया



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन