नयी सड़क बनने के बाद ही जगह-जगह दरार, मनेर में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया घटिया निर्माण का आरोप
नयी सड़क पर दरार की तस्वीर
पटना जिले के मनेर में नवनिर्मित पुल से जुड़ी सड़क में बड़ी दरारें आ गई हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है.
पटना जिले के मनेर क्षेत्र अंतर्गत किता चौहत्तर पूर्वी पंचायत के छिहत्तर गांव में नवनिर्मित पुल के दोनों ओर बनी सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें आ गयी हैं. सड़क में दरार बढ़ने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों के अनुसार, रोजाना बाइक सवार दरार में फंसकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. वहीं, रात के अंधेरे में राहगीरों को भी आने-जाने में कठिनाई हो रही है.
लगातार बढ़ती जा रही हैं सड़क की दरारें
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में आयी दरारें लगातार बढ़ती जा रही हैं. इससे आने वाले दिनों में सड़क से आवागमन और मुश्किल होने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ठेकेदार पर अनियमितता का आरोप लगाया है.
घटिया निर्माण का लगाया आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि पुल के दोनों ओर नवनिर्मित सड़क का निर्माण घटिया तरीके से कराया गया है. अनियमितता और घटिया निर्माण के कारण सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें आयी हैं. इसे लेकर गांव के लोगों में नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सड़क से गुजरना मुश्किल हो जायेगा.
मजबूत तरीके से मरम्मत कराने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ ऊपरी स्तर पर मरम्मत कराने से सड़क की समस्या दूर नहीं होगी. सड़क को मजबूत बनाने के लिए जमीन के नीचे से लेकर ऊपर तक ढलाई का काम कराने की जरूरत है. इसके अलावा बोल्डर पिचिंग कराने की भी मांग की गयी है. ग्रामीणों के अनुसार, यदि केवल दरारों की मरम्मत की गयी तो सड़क में दोबारा दरार आने की समस्या बनी रहेगी.
बिक्रम में प्रखंड-अंचल कार्यालय से गायब मिले कर्मी, एक दिन का कटेगा बेतन; मनमाने ढंग से कार्यालय आने का भी लगा आरोप
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए