स्टेशन-अस्पताल मार्ग का बदलेगा स्वरूप, पटना के खुसरूपुर में पीसीसी सड़क निर्माण शुरू

Updated:
विज्ञापन

सड़क निर्माण की शुरूआत होने के बाद मौके पर खड़े ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खुसरूपुर नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को जल्द ही जर्जर सड़कों से मुक्ति मिलने वाली है. मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत स्टेशन से सरकारी अस्पताल तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है.

विज्ञापन

खुसरूपुर नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को जल्द ही जर्जर सड़क की समस्या से निजात मिलने वाली है. मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत स्टेशन से सरकारी अस्पताल होते हुए सामना चौराहा तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष मिन्टू कुमार ने नारियल फोड़कर और शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर निर्माण कार्य का कार्यारंभ किया.

विज्ञापन

जर्जर सड़क से लोगों को मिलेगी राहत

इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ अस्पताल, मुख्य बाजार और डाकघर आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी. यह सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

रविशंकर प्रसाद की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति

नगर पंचायत अध्यक्ष मिन्टू कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण योजना की स्वीकृति पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद की अनुशंसा पर प्रदान की गयी है. उन्होंने कहा कि शहर का चौमुखी विकास करना और हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है.

गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने का निर्देश

कार्यारंभ के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने संवेदक को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाये.

कई वार्ड पार्षद और स्थानीय लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूषण कुमार पांडेय, हिमांशु कुमार, वीरेंद्र कुमार, पप्पू प्रसाद, राम शंकर सिंह, विश्वजीत सिंह समेत कई वार्ड पार्षद और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जतायी.

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का बदलेगा नाम? JDU के सांसद और मंत्री के बयान से चर्चा तेज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन