बिहार के इन शहरों से चलेंगी 15 स्पेशल ट्रेनें, पटना से चंडीगढ़, फिरोजपुर व दिल्ली जाना होगा आसान, जानें टाइमटेबल और रूट
स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Special Train : त्योहारों के मौसम में बिहार से दिल्ली और उत्तर भारत की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है. रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. ये ट्रेनें सितंबर से नवंबर के बीच चलेंगी, जिससे पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी जैसे शहरों से यात्रा आसान होगी.
Bihar Special Train : त्योहारों के मौसम में बिहार से दिल्ली और उत्तर भारत के दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. ये ट्रेनें सितंबर से नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों और निर्धारित दिनों पर चलेंगी. इनमें पटना, पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, जोगबनी और लौकहा बाजार से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं.
त्योहारों पर बढ़ेगी यात्रियों की संख्या
त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है. इसे देखते हुए रेलवे ने बिहार के कई प्रमुख शहरों को दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर कैंट और ऋषिकेश समेत दूसरे शहरों से जोड़ने के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है.
सितंबर से नवंबर तक अलग-अलग अवधि में परिचालन
रेलवे के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सितंबर, अक्तूबर और नवंबर में अलग-अलग अवधि के दौरान होगा. कुछ ट्रेनें प्रतिदिन चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों का परिचालन सप्ताह में एक या दो दिन निर्धारित किया गया है.
पटना से चंडीगढ़ और फिरोजपुर के लिए स्पेशल ट्रेन
04512 चंडीगढ़-पटना स्पेशल एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. इसके जवाब में 04511 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी.
इसी तरह 04616 फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को और 04615 पटना-फिरोजपुर कैंट स्पेशल सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी.
पाटलिपुत्र से आनंद विहार के लिए रोजाना ट्रेन
दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने अतिरिक्त विकल्प दिया है. 04096 आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र स्पेशल एक अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी. वहीं 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल दो अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी.
जोगबनी और आनंद विहार के बीच भी स्पेशल ट्रेन
04008 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी स्पेशल 10 अक्तूबर से सात नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. 04007 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 11 अक्तूबर से आठ नवंबर तक प्रत्येक रविवार को परिचालित होगी.
मुजफ्फरपुर के यात्रियों को भी मिलेगा अतिरिक्त विकल्प
04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल 13 अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. इसके विपरीत 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 14 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी.
सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए भी स्पेशल ट्रेन
04010 दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल 15 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. वहीं 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल 17 अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. इससे सीतामढ़ी क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली की ओर जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.
लौकहा बाजार से आनंद विहार तक रोजाना ट्रेन
04014 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल 16 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी. 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 17 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी.
ऋषिकेश के लिए मुजफ्फरपुर से स्पेशल ट्रेन
04314 ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. वहीं 04313 मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश स्पेशल पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.
टिकट बुक करने से पहले ट्रेन की तारीख जरूर जांचें
इन ट्रेनों में कुछ का परिचालन रोजाना है, जबकि कुछ सप्ताह के निश्चित दिनों पर चलेंगी. इसलिए यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार ट्रेन संख्या और परिचालन दिवस की जांच कर लेना चाहिए. रेलवे की ओर से समय और अन्य परिचालन संबंधी जानकारी में बदलाव होने पर यात्री आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दें.
Also Read : 21 साल जेल में रहने के बाद उम्रकैदी बरी, पुलिस जांच पर पटना हाईकोर्ट नाराज; जानिए क्या था मामला?
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए