नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का बदलेगा नाम? JDU के सांसद और मंत्री के बयान से चर्चा तेज

Updated:
विज्ञापन

नीतीश कुमार (बाएं) और मंत्री श्रवण कुमार (दाएं)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Politics: बिहार की सियासत में इन दिनों नीतीश कुमार को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अब उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड का नाम बदलने को लेकर लगातार नेताओं की ओर से बयानबाजी हो रही है. राज्यसभा सांसद संजय झा और मंत्री श्रवण कुमार ने इसका समर्थन भी किया है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों जेडीयू का नाम और बख्तियारपुर का नाम बदलने को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अब समय आ गया है पार्टी का नाम 'जनता दल यूनाइटेड' से बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर दिया जाए.

विज्ञापन

मंत्री श्रवण कुमार ने क्या कहा?

संजय झा के इस बयान का मंत्री श्रवण कुमार ने खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं और पार्टी उनकी बनाई हुई है. अगर पार्टी में नाम बदलने का प्रस्ताव आता है तो उसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया जाएगा. इस तरह से अब संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में जदयू का नाम नीतीश कुमार के नाम पर ही हो सकता है.

बख्तियारपुर का नाम बदलने की भी चर्चा

इतना ही नहीं, बख्तियारपुर का नाम बदलने की भी चर्चा हो रही है. बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने सीएम सम्राट चौधरी से अनुरोध किया था. उन्होंने कहा था कि बख्तियारपुर का नाम बदलकर 'नीतीशपुर' कर देना चाहिए. संतोष सुमन ने कहा था, बख्तियारपुर केवल एक भौगोलिक पहचान नहीं है. यह उस महान जननेता की जन्मभूमि है, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन से बिहार की राजनीति, विकास और शासन की दिशा को एक नई पहचान दी.

इस मामले में लगातार राजनीतिक नेताओं की ओर से बयानबाजी हो रही है. मंत्री श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार को ‘विकास पुरुष’ और ‘बिहार का विश्वकर्मा’ बताया. इसके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा कि सबकी अपनी अपनी इच्छा है. सभी अपनी इच्छा जाहिर कर रहे हैं. लेकिन नाम बदलने को लेकर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है.

चिराग पासवान के बयान पर भी बोले

दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी कहा था, चाहे नीतीश कुमार हों, उनके अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान हों या राजद प्रमुख लालू प्रसाद हों, इन सभी ने लंबे समय तक बिहार और देश की राजनीति में काम किया है. इसलिए इनके नाम पर जगहों के नाम रखे जाने और प्रतिमाएं लगाने में कुछ भी गलत नहीं है. इसे लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, अगर इसे लेकर प्रस्ताव आता है तो सरकार उसकी समीक्षा करेगी. समीक्षा के बाद ही फैसला लिया जा सकता है.

Also Read: दिवाली-छठ पर बिहार आने की टेंशन खत्म, 4 राज्यों के लिए चलेंगी 149 बसें, जानिए कब से मिलेगी सुविधा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन