नालंदा : खेत से लौट रहे युवक को हिलसा-चिकसौरा मार्ग पर वाहन ने रौंदा, हुई मौत, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा के हिलसा-चिकसौरा मुख्य मार्ग पर जमुआरा मोड़ के पास खेत से लौट रहे 25 वर्षीय किसान बिक्कू कुमार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और वाहन की तलाश जारी है.

विज्ञापन

नालंदा के हिलसा-चिकसौरा मुख्य मार्ग पर जमुआरा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के मराची गांव निवासी गजेंद्र राउत के 25 वर्षीय पुत्र बिक्कू कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि बिक्कू सोमवार को गांव के खंधा में खेत पर फसल देखने के लिए गया था. खेत से लौटने के दौरान जमुआरा मोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे सड़क पर जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.

इस भीषण हादसे में बिक्कू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, आगे की कार्रवाई जारी

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही चिकसौरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया.

इस संबंध में चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वाहन की पहचान करने और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन