नालंदा में 22 वर्षीय युवक की हत्या, घर से बेटे को टहलाने निकला था युवक, बदमाशों ने सीने में मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

गोलीबारी की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nalanda Youth Shot Dead : नालंदा के खोदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में रविवार देर शाम अपराधियों ने 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी. गोली युवक के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया. परिजन उसे इलाज के लिए इस्लामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

Nalanda Youth Shot Dead : नालंदा के इस्लामपुर में खोदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में रविवार देर शाम गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई. अपराधियों ने 22 वर्षीय युवक रंजन कुमार को गोली मार दी. गोली सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया.

विज्ञापन

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से रंजन कुमार को इस्लामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान शोभा बिगहा गांव निवासी अमीरक यादव के 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है.

मवेशी हाट से लौटने के बाद घर से निकला था युवक

मृतक के भाई शशि कुमार ने बताया कि रंजन रविवार को साइड पर मवेशी हाट से वापस अपने घर शोभा बिगहा लौटा था. घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया. इसके बाद वह अपने बेटे को टहलाने के लिए घर से बाहर निकला था.

सीने में गोली लगने से सड़क पर गिरा

परिजनों के अनुसार, घर से बाहर निकलने के दौरान ही अपराधियों ने रंजन को गोली मार दी. गोली सीने में लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया. गोली चलने के बाद ग्रामीणों में शोर मच गया. आवाज सुनकर रंजन के भाई शशि कुमार अपने पिता के साथ घर से बाहर निकले और घायल रंजन को अस्पताल लेकर गए.

अस्पताल पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

रंजन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी तनाव और दहशत का माहौल बताया जा रहा है. हालांकि, गोली मारने की वजह और हमलावरों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

डीएसपी और थानाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर की पूछताछ

घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा-2 इस्लामपुर डीएसपी रामदुलार प्रसाद और इस्लामपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार इस्लामपुर सरकारी अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और मामले की जांच शुरू की.

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

डीएसपी रामदुलार प्रसाद ने बताया कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस घटना के कारणों और गोली मारने वाले आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.

Also Read : राजगीर के खिलाड़ियों ने पटना में दिखाया दमखम, एथलेटिक्स में दो स्वर्ण समेत पांच पदक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन