नालंदा में ड्रोन से धान की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव, किसानों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का लाभ

Updated:
विज्ञापन

किट से बचाव को लेकर ड्रोन के माध्यम से किया गया दवा का छिड़काव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कृषि विभाग ने धान की फसलों को कीटों से बचाने के लिए ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है. ऑनलाइन आवेदन के बाद ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ पहुंचाएगा.

विज्ञापन

Drone pesticide spray: धान की फसल को कीटों के प्रकोप से बचाने के लिए कृषि विभाग की ओर से आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया गया है. इसी क्रम में किसान राजीव रंजन कुमार के धान के खेत में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया.

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के बाद कराया गया छिड़काव

ड्रोन से कीटनाशक के छिड़काव के लिए प्रखंड किसान भवन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया गया था. आवेदन के बाद जिला स्तर से कृषि ड्रोन मंगाया गया. कृषि विभाग के कर्मियों की देखरेख में किसान के खेत में दवा का छिड़काव कराया गया.

कम समय में बड़े क्षेत्र में दवा का छिड़काव

कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कम समय में बड़े क्षेत्र में कीटनाशक दवा का समान रूप से छिड़काव करने के लिए किया जा रहा है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसार, ड्रोन से कीटनाशक का सटीक छिड़काव किया जा सकता है. इससे समय और श्रम की बचत भी होती है. धान सहित विभिन्न फसलों में कृषि ड्रोन के माध्यम से फसल सुरक्षा का प्रदर्शन भी किया जा चुका है.

समय पर कीट प्रबंधन में मिलेगी मदद

कृषि विभाग की इस पहल से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक का लाभ मिलने की उम्मीद है. साथ ही कीट प्रबंधन के लिए समय पर दवा का छिड़काव कर फसल को नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन