बिहारशरीफ: जिस स्कूल से खुद पढ़े, वहीं नंगे पैर जाते बच्चों को देख पसीजा मन; 108 बच्चों को बांटे जूते-मोजे
नंगे पैर स्कूल जाते बच्चों को देख पिघला मन, 108 बच्चों को बांटे जूते-मोजे | Prabhat Khabar Network
जदयू नेता अवधेश पटेल अपने पुराने स्कूल में बच्चों को नंगे पैर पढ़ते देख भावुक हो गए. उन्होंने तुरंत स्कूल के सभी 108 बच्चों के लिए जूते-मोजे का इंतजाम किया. बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी.
Shoe-sock Distribution: जिस विद्यालय में कभी खुद पढ़ाई की, उसी विद्यालय के बच्चों को नंगे पैर स्कूल जाते देख जदयू के वरिष्ठ नेता अवधेश पटेल का मन पसीज गया. बच्चों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने हिलसा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गजेंद्र बिगहा में नामांकित सभी 108 बच्चों के बीच रविवार को जूते-मोजे का वितरण किया. जूता-मोजा पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे.
खुद इसी विद्यालय से की है पढ़ाई
गजेंद्र बिगहा निवासी अवधेश पटेल ने कहा कि उन्होंने भी इसी विद्यालय से पढ़ाई की है. गांव के बच्चों को अक्सर नंगे पैर विद्यालय जाते देखकर उन्हें काफी पीड़ा होती थी. बच्चों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने विद्यालय के सभी बच्चों को जूता-मोजा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया. इसी क्रम में विद्यालय में नामांकित सभी 108 बच्चों के बीच जूता एवं मोजा वितरित किया गया.
बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना भी समाज की जिम्मेदारी
अवधेश पटेल ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उनकी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना भी समाज की जिम्मेदारी है. छोटी-सी मदद भी बच्चों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.
शिक्षक व अन्य लोग रहे मौजूद
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, जदयू नेता राजीव रंजन उर्फ टुन्ना, पाकी समेत विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए