शेखपुरा में अधिवक्ता संघ के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, अध्यक्ष चंद्रमौली यादव ने गिनाईं प्राथमिकताएं

Updated:
विज्ञापन
प्रमाण पत्र के साथ विजेता | Prabhat Khabar Network

प्रमाण पत्र के साथ विजेता | Prabhat Khabar Network

शेखपुरा अधिवक्ता संघ में नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. प्रधान जज सर्वेंद्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रमौली यादव सहित सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए गए.

विज्ञापन

शेखपुरा अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया. यह कार्यक्रम परिवार न्यायालय के प्रधान जज सर्वेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.

संघ के पुस्तकालय कक्ष में आयोजित इस समारोह में दलित उत्पीड़न अधिनियम के विशेष न्यायाधीश नीरज किशोर, उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश सतीश कुमार झा, पोक्सो मामलों के विशेष न्यायाधीश रवींद्र कुमार के साथ अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे.

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान जज ने सभी जीतने वाले पदाधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि पराजित उम्मीदवार भी किसी से कम नहीं हैं, लेकिन जीतने वाले को संघ की तरक्की के लिए काम करने का अवसर मिला है.

इस अवसर पर अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी सभी विजेताओं को बधाई देते हुए न्यायालय के कार्यों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया.

निर्वाचन पदाधिकारी ने की परिणामों की घोषणा

निर्वाचन पदाधिकारी कृष्ण प्रसाद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को बिहार राज्य बार काउंसिल के निर्देशों के आलोक में आयोजित संघ के निर्वाचन में निम्नलिखित उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया:

  • अध्यक्ष: चंद्रमौली यादव
  • महासचिव: विनोद कुमार सिंह
  • उपाध्यक्ष: नैला बेगम और वीरेंद्र कुमार
  • संयुक्त सचिव: शांति कुमारी और नागेश्वर प्रसाद
  • सहायक सचिव: अलंबुषा सिंहा और अनंत कुमार
  • कोषाध्यक्ष: शकील अहमद
  • अंकेक्षक: बसंत पांडे
  • कार्रवाई सदस्य: गौरव कुमार, पंकज कुमार, ओमप्रकाश सिंह, शिल्पी रानी, हिना कुमारी, राजेश कुमार और सदन प्रसाद सिन्हा

सभी विजेताओं को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा तैयार किए गए जीत के प्रमाण पत्र माला पहनाते हुए प्रदान किए गए.

अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का मिला आश्वासन

प्रमाण पत्र वितरण समारोह को बड़ी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया. ताली की गड़गड़ाहट के बीच संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रमौली यादव ने अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हित में कई कार्य करने का आश्वासन दिया.

उन्होंने खासकर अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्यों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, भवन, टेबल, बेंच, पंखा, जनरेटर और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था कराने की बात कही.


विज्ञापन
Niranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन