संग्रामपुर में बीस सूत्री समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

Published by : Shruti Kumari Updated At : 12 Jun 2026 12:58 PM

विज्ञापन

संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं सदस्य

Sangrampur Bees Sutri Meeting: बैठक में समिति सदस्यों ने क्षेत्र में जनसुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

मुंगेर के संग्रामपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Sangrampur Bees Sutri Meeting: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सुरक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

बैठक में समिति सदस्यों ने क्षेत्र में जनसुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर चर्चा की गई.

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा

बैठक के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय कार्यों में पारदर्शिता तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया. संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता

बीस सूत्री अध्यक्ष कमल नयन सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और आम लोगों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा.

विकास कार्यों में समन्वय बढ़ाने पर बल

बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन उर्फ बमबम ने विकास कार्यों में तेजी लाने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर कार्य करेंगे तो योजनाओं का लाभ लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा.

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, बीस सूत्री समिति के सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन