महिला को गर्भवती करने' के नाम पर युवक से ₹27 हजार की ठगी, ₹8 लाख का दिया था लालच

Updated:
विज्ञापन

महिला को गर्भवती करने' के नाम पर युवक से ₹27 हजार की ठगी (AI IMAGE)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर 'आसान कमाई' का झांसा देकर लोगों को ठगाना शुरू कर दिया है. एक युवक को महिला को गर्भवती करने के बदले ₹8 लाख देने का लालच देकर ₹27 हजार की ठगी का शिकार बनाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
prabhat khabar (8).jpg

cyber fraud: सोशल मीडिया पर आसान कमाई का झांसा देकर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. ताजा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के सहवाजपुर का है, जहां एक युवक से 'महिला को गर्भवती करने' के एवज में ₹8 लाख देने का लालच देकर ₹27 हजार रुपये की ठगी कर ली गई. पीड़ित को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ ठगी का खेल

पीड़ित युवक ने बताया कि कुछ दिनों पहले फेसबुक स्क्रॉल करते समय उसकी नजर एक विज्ञापन पर पड़ी. पोस्ट में दावा किया गया था कि महिला को गर्भवती करने के बदले ₹8 लाख दिए जाएंगे. दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्ति ने पीड़ित को झांसे में लिया और आश्वासन दिया कि काम पूरा होते ही तय राशि दे दी जाएगी.

तीन किश्तों में वसूले ₹27 हजार

आरोप है कि शातिर ठगों ने कॉन्ट्रैक्ट तैयार करने, रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अलग-अलग बहाने बनाए. पीड़ित से तीन किश्तों में कुल ₹27 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करा लिए गए. रुपये लेने के बाद भी जब कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं भेजा गया और ठग और पैसों की मांग करने लगे, तब युवक को फ्रॉड का अहसास हुआ. इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित का फोन उठाना बंद कर दिया.

पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल की मदद से संबंधित मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

यह भी पढ़ें...छपरा घटना के विरोध में बहेड़ी BDO ने काली पट्टी बांध जताया विरोध


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन