मुजफ्फरपुर के सिटी SP को अमेरिका में मिलेगा ‘द एशियन हीरो अवार्ड’, प्री-बोर्ड में फेल से IPS तक का सफर

Updated:
विज्ञापन

आईपीएस मोहिबुल्लाह अंसारी (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में 'द एशियन हीरो अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा. प्री-बोर्ड में फेल होने के बावजूद, उन्होंने IIT दिल्ली से बीटेक किया और फिर UPSC में शानदार सफलता हासिल की.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में ‘द एशियन हीरो अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान 13 दिसंबर 2026 को फ्लोरिडा के टाम्पा में आयोजित होने वाले सातवें वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट-2026 के दौरान दिया जाएगा. आयोजक संस्था एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट यूएसए इंक की ओर से जारी पत्र में उन्हें उत्कृष्ट लोकसेवा, नेतृत्व, ईमानदारी और समाज कल्याण के प्रति योगदान के लिए सम्मानित करने की बात कही गयी है.

विज्ञापन

13 दिसंबर को फ्लोरिडा में होगा सम्मान समारोह

मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टाम्पा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा. यह समारोह 13 दिसंबर को Sheraton Tampa Brandon Hotel में आयोजित होगा. आयोजक संस्था की ओर से जारी निमंत्रण में उन्हें कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह भी किया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, सम्मान के लिए उनके पुलिस सेवा, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति योगदान को आधार बताया गया है. आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है.

प्री-बोर्ड में फेल होने के बाद बदली जिंदगी

मोहिबुल्लाह अंसारी मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के रहने वाले हैं. उनकी पढ़ाई और UPSC सफलता की कहानी पहले भी चर्चा में रही है. 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड में उनका प्रदर्शन खराब रहा था. इसी दौरान पिता की एक बात ने उन्हें पढ़ाई के प्रति गंभीर होने के लिए प्रेरित किया. जब रिजल्ट खराब आया तो उनके पिता ने नाराजगी जताते हुए कहा, “IIT जाने का सपना देख रहे हो, पहले पास होने लायक नंबर तो लेकर आओ.”

इसके बाद उन्होंने JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा पास की और वर्ष 2011 में IIT दिल्ली में केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक में दाखिला लिया. IIT से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉरपोरेट नौकरी शुरू की, लेकिन कुछ ही दिनों बाद नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी का फैसला किया.

तीन प्रयासों के बाद UPSC में मिली सफलता

मोहिबुल्लाह अंसारी ने वर्ष 2015 में दिल्ली जाकर UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. लगातार प्रयासों के बावजूद शुरुआती परीक्षाओं में उन्हें सफलता नहीं मिली. तीन असफलताओं के बाद वर्ष 2021 में उन्होंने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 381 हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए.

वर्तमान में मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी

मोहिबुल्लाह अंसारी वर्तमान में मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी के पद पर तैनात हैं. उनकी कहानी बताती है कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सही दिशा में मेहनत करने की शुरुआत भी बन सकती है.

अमेरिका में प्रस्तावित ‘द एशियन हीरो अवार्ड’ के लिए उनका चयन उनकी पुलिस सेवा और लोकसेवा से जुड़े योगदान के संदर्भ में किया गया है. यह सम्मान दिसंबर में टाम्पा में आयोजित होने वाले समारोह में दिया जाना है.

यह भी पढ़ें

PS Mohibullah Ansari Success Story: ‘पास होने लायक नंबर तो ले आओ’… पिता की बात लगी दिल पर, बेटा बन गया IPS अफसर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन