मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो फौजी का बेटा घर छोड़कर भागा, 10 हजार रुपये और मोबाइल भी ले गया
सदर थाना
पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज़ एक नौवीं कक्षा का छात्र चुपचाप घर से निकल गया. वह 10 हजार रुपये नकद और अपना मोबाइल भी साथ ले गया. परिजनों के खोजने पर भी जब वह नहीं मिला तो मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.
मुजफ्फरपुर: पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज होकर नौवीं कक्षा का एक छात्र चुपचाप घर से निकल गया. जाते समय वह घर से 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल भी साथ ले गया. काफी खोजबीन के बाद जब छात्र का कोई सुराग नहीं मिला, तो परेशान मां ने सदर थाने पहुंचकर बेटे की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगायी है.
खबड़ा इलाके से घर छोड़कर निकला छात्र
सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा शिव मंदिर के पास किराये के मकान में रहने वाली महिला ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि उनके पति सेना में हैं और फिलहाल उत्तराखंड के जोशीमठ में तैनात हैं. महिला यहां अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ रहकर उसकी पढ़ाई-लिखाई करा रही थीं.
उनका बेटा शहर के ही एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है. महिला के अनुसार उन्होंने बेटे को पढ़ाई को लेकर थोड़ी डांट-फटकार लगायी थी. इसी बात से नाराज होकर वह घर से निकल गया.
घर से 10 हजार रुपये और मोबाइल भी गायब
बाद में महिला ने देखा कि कमरे में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल भी गायब हैं. काफी देर तक छात्र के घर नहीं लौटने पर मां ने रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला.
छात्र के मोबाइल नंबर पर फोन करने पर कभी घंटी जाती है, तो कभी मोबाइल नॉट रिचेबल बताता है. इससे अनहोनी की आशंका को लेकर मां परेशान हैं.
मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर रही पुलिस
बेटे की सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद में मां ने सदर थाने में लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और छात्र के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है.
यह भी पढ़ें
मुजफ्फरपुर में आंधी-बारिश से 33 KV लाइन के 4 से ज्यादा पोल टूटे, कई इलाकों में ब्लैकआउट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए