छपरा घटना के विरोध में बहेड़ी BDO ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

BDO ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा में विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान BDO के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने आंदोलन छेड़ा है. बहेड़ी के BDO ने काली पट्टी बांध सरकारी कार्य निष्पादित कर अपना रोष व्यक्त किया है.

विज्ञापन

BDO black band protest: छपरा में विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर बहेड़ी में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. बहेड़ी के BDO रोहित कुमार ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकारी कार्यों का निष्पादन किया और घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया.

विज्ञापन

छपरा की घटना के खिलाफ संघ का आंदोलन

गौरतलब है कि छपरा में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान ड्यूटी पर तैनात BDO के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की थी. इस घटना के बाद से ही बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ में गहरा आक्रोश व्याप्त है. संघ के निर्णय के अनुसार राज्यभर के पदाधिकारी शांतिपूर्ण तरीके से काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जता रहे हैं.

सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

विरोध दर्ज कराने के दौरान अधिकारियों ने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ इस तरह की हिंसक घटनाएं उनके मनोबल को तोड़ती हैं. संघ ने सरकार और पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन