सड़क बनी, लेकिन जलनिकासी नहीं हुई, सौरिया गांव में फिर बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

Updated:
विज्ञापन

सौरिया गांव में सड़क पर जमा पानी से होकर स्कूल जाते बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सौरिया गांव में नई पीसीसी सड़क पर जलनिकासी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. घरों और नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है. ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की है.

विज्ञापन

दरभंगा: जाले प्रखंड के दरभंगा-सीतामढ़ी जिले की सीमा से सटी राढ़ी पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित सौरिया गांव में जलनिकासी की समस्या के कारण नवनिर्मित पीसीसी सड़क बदहाल हो गयी है. लंबे समय से जर्जर सड़क को ग्रामीणों की मांग पर पीसीसी सड़क में तब्दील किया गया था. निर्माण के बाद कुछ समय तक लोगों का आवागमन सुगम रहा, लेकिन जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर दोबारा समस्या उत्पन्न हो गयी.

विज्ञापन

सड़क पर बह रहा घरों और नालियों का पानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क निर्माण के बाद कई ग्रामीणों ने सड़क किनारे मिट्टी भरकर अपने घरों और दरवाजों का स्तर ऊंचा कर लिया. इसके परिणामस्वरूप घरों और नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा. बरसात के पानी के साथ लगातार गंदा पानी बहने से सड़क पर सिल्ट और काई जम गयी है.

कई स्थानों पर फिसलन बढ़ जाने के कारण पैदल आवागमन भी कठिन हो गया है. खासकर बच्चों और राहगीरों को सड़क से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सामूहिक स्तर पर जलनिकासी की व्यवस्था की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक सड़क को सुरक्षित और उपयोगी बनाए रखने के लिए सामूहिक स्तर पर जलनिकासी और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था आवश्यक है. सड़क निर्माण के बाद उसके रखरखाव और जलनिकासी की अनदेखी के कारण सरकारी राशि से निर्मित सड़क का अपेक्षित लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है.

ग्रामीणों ने जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि सड़क पर गंदे पानी का बहाव रोका जा सके और आवागमन सुचारु हो सके.

नाला निर्माण में आ रही है कठिनाई

इस बाबत मुखिया चंचला कुमारी ने बताया कि जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. सड़क के दोनों ओर आवासीय परिसर होने के कारण नाला निर्माण में कठिनाई आ रही है. उन्होंने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था से जुड़ी समस्या का समाधान तलाशने का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन