बाबा बासुकिनाथ के दरबार पहुंचे मुख्य सचिव, की जनकल्याण की कामना

बासुकिनाथ मंदिर में वैदिक आरती करते मुख्य सचिव
झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार सपरिवार बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा फौजदारीनाथ का विधि-विधान से पूजन किया. उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण, स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की. डीसी-एसपी ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.
दुमका से आदित्यनाथ पत्रलेख रिपोर्ट
झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार मंगलवार को सपरिवार बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने बाबा फौजदारीनाथ का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में पांच सदस्यीय पुरोहितों की टीम ने स्वस्ति वाचन के साथ पूजा का संकल्प कराया और षोडशोपचार विधि से पूजन संपन्न कराया.
मुख्य सचिव ने शिवलिंग पर दूध से अभिषेक कर बेलपत्र अर्पित किए. पुरोहित कुंदन पत्रलेख और उनके सहयोगी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दूध, दही, घी, गुड़, भांग, गन्ने का रस और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कराया.
दस महाविद्या मंदिर में भी की पूजा-अर्चना
मंदिर परिसर में दस महाविद्या देवी की भी विधिवत पूजा की गयी. इसके बाद पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों के साथ आरती करायी. मुख्य सचिव ने माता पार्वती, काली माता, पीतांबरा भगवती, राजराजेश्वरी माता और मां बगलामुखी मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की.
पूजा के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी, सुरक्षा कर्मी और पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रहे. पूजा के बाद मुख्य सचिव अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गये.

डीसी-एसपी ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
मुख्य सचिव अविनाश कुमार को डीसी अभिजीत सिन्हा और एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार की ओर से बाबा फौजदारीनाथ का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. डीसी ने उन्हें अंग वस्त्र और रुद्राक्ष की माला भी भेंट की.
मंदिर की पूजा व्यवस्था और प्रबंधन को देखकर मुख्य सचिव ने प्रसन्नता जतायी. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने बाबा बासुकिनाथ से सभी के कल्याण, स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है. उन्होंने कहा कि भोलेनाथ की कृपा से ही देश के सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान संभव है.
इस मौके पर डीसी अभिजीत सिन्हा, एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार, एसडीओ कौशल कुमार, मंदिर प्रभारी सह सीओ संजय कुमार, बीडीओ कुंदन भगत, एसडीपीओ नवल किशोर सिंह, पुलिस निरीक्षक दयानंद साह, मंदिर न्यास पर्षद सदस्य कुंदन पत्रलेख, पंडा धर्मरक्षिणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा, कुंदन झा, आशीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
फोटो कैप्शन : बासुकिनाथ मंदिर में वैदिक आरती करते झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार
मुख्य सचिव अविनाश कुमार को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करते डीसी अभिजीत सिन्हा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार एवं पंडा समाज के सदस्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










