सरैयाहाट में विधायक प्रदीप यादव ने सड़क व स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
योजनाओं का शिलान्यास करते स्थानीय विधायक प्रदीप यादव  | Prabhat Khabar Network

योजनाओं का शिलान्यास करते स्थानीय विधायक प्रदीप यादव | Prabhat Khabar Network

सरैयाहाट में विधायक प्रदीप यादव ने नई सड़क और स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया. इससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य और आवागमन की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैयाहाट. स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने रविवार को विशेष कार्य प्रमंडल के तहत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इनमें कस्तूरबा विद्यालय सरैयाहाट तक 25 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण तथा बैंगनी गांव में 55 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण की परियोजना शामिल है. शिलान्यास के अवसर पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा था. विशेषकर स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी. कई बार आपात स्थिति में समय पर उपचार नहीं मिलने से लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि बैंगनी गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी. वहीं कस्तूरबा विद्यालय तक पीसीसी सड़क बनने से छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा. बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी.मौके पर विभागीय सहायक अभियंता मिथलेश कुमार, कनीय अभियंता सुमन कुमार, जिला परिषद सदस्य बालमुकुंद यादव, अशोक यादव, भोला यादव, पूर्व मुखिया बसंती मुर्मू, दीपक कुमार, विष्णु यादव, गुंजन कुमार, पलटू यादव, प्रदीप मंडल, रवि मंडल, निवेश कुमार, सोनू मंडल, राजेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंद्रकांत कुमार

लेखक के बारे में

By चंद्रकांत कुमार

पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर सक्रिय हूं, जहां मैंने जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है. ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत करना मेरी प्राथमिकता रही है. पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनहित की आवाज बनने का निरंतर प्रयास है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola