देवराज दत्ता हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में की थी कुल्हाड़ी से हत्या

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते हुए थाना प्रभारी राजेश रंजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मसलिया में देवराज दत्ता की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सुभाष मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया गया था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया

विज्ञापन

मसलिया थाना पुलिस ने जामजुड़ी गांव में हुए चर्चित देवराज दत्ता हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सुभाष मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है.पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है.आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.मृतक की पहचान बड़ा चपूड़िया गांव निवासी जॉन देवराज दत्ता (40) के रूप में हुई थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी सुभाष मुर्मू को अपनी पत्नी पानमुनी पावरिया और मृतक के बीच कथित अवैध संबंध होने का शक था.इसी संदेह में उसने वारदात को अंजाम दिया.

रात साथ रुके, सुबह मिली लाश

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सुभाष मुर्मू, उसकी पत्नी पानमुनी पावरिया और जॉन देवराज दत्ता जामजुड़ी गांव स्थित पानमुनि के रिश्तेदार विनोद हेम्ब्रम के घर पहुंचे थे. सभी ने साथ भोजन किया और रात में वहीं ठहरे.शनिवार तड़के घर के अंदर से शोर सुनाई देने पर परिजन पहुंचे तो देवराज दत्ता गंभीर रूप से घायल पड़े थे,जबकि आरोपी मौके से फरार हो चुका था. ग्रामीणों ने घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी जब्त

मृतक के पिता डॉ. बिराज तरुण कुमार दत्ता के लिखित आवेदन पर मसलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.आवेदन में आरोप लगाया गया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे सुभाष मुर्मू ने सो रहे देवराज पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी.प्राथमिकी में यह भी उल्लेख है कि विनोद हेम्ब्रम की पत्नी तथा पानमुनी पावरिया ने आवाज सुनकर आरोपी को घटनास्थल से भागते देखा.थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया.पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया है.हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी विधिवत जब्त कर लिया गया है.आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.मौके पर एसआई उमेश सिंकू मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola