एनएच-133 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
एनएच-133 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

सरैयाहाट में एनएच-133 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. घायल युवक को देवघर रेफर किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सरैयाहाट: एनएच-133 सड़क मार्ग स्थित भलुआ मोड़ के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक की मदद की और सूचना संबंधित विभाग को दी.सूचना मिलते ही एनएच एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया.

घायल युवक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के नागपुर गांव निवासी राम प्रसाद राय (21 वर्ष) के रूप में हुई है.बताया जाता है कि वह कोठिया हाट से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था, तभी भलुआ मोड़ के समीप तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी.स्थानीय लोगों ने बताया कि भलुआ मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं.


विज्ञापन
चंद्रकांत कुमार

लेखक के बारे में

By चंद्रकांत कुमार

पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर सक्रिय हूं, जहां मैंने जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है. ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत करना मेरी प्राथमिकता रही है. पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनहित की आवाज बनने का निरंतर प्रयास है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola