गैरेज में हुई चोरी में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन
चोरी की घटना में गिरफ्तार युवक  | Prabhat Khabar Network

चोरी की घटना में गिरफ्तार युवक  | Prabhat Khabar Network

हंसडीहा में गैरेज चोरी के मामले में फरार तीसरे आरोपी महतुर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हंसडीहा

हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सामने एक गैरेज में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हंसडीहा निवासी महतुर अंसारी उर्फ छोटू उम्र 21वर्ष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बीते 16 जून की रात उत्तम जायसवाल के गैरेज से अज्ञात चोरों ने कई उपकरणों की चोरी कर ली थी. घटना के बाद गैरेज मालिक के लिखित आवेदन पर हंसडीहा थाना में कांड संख्या 60/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी कांड में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं, तीसरा आरोपी महतुर अंसारी उर्फ छोटू पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था.

गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी हंसडीहा चौक के आसपास घूम रहा है. सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में दुमका जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि प्रारंभ में मामला अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज किया गया था, लेकिन अनुसंधान के दौरान चोरी की घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


विज्ञापन
अनिल कुमार चौधरी

लेखक के बारे में

By अनिल कुमार चौधरी

वर्ष 2004 अप्रैल से दैनिक अखबार हिंदुस्तान से पत्रकारिता शुरू की. इसके बाद वर्ष 2013 के अक्टूबर माह से दैनिक अखबार प्रभात खबर में पत्रकारिता को लेकर योगदान किया. अपने थाना क्षेत्र से घटना, दुर्घटना, जन समस्याओं, प्रशासनिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य विषयों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता ईमानदारी से रखा. जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola