2026 Maruti Brezza Launch: टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आई ब्रेजा, 7.39 लाख रुपये कीमत, जानें खासियत

2026 Maruti Brezza हुई लॉन्च (Image: rushlane/Instagram & ChatGPT)
मारुति सुजुकी ने 2026 Vitara Brezza को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये है. इस नए मॉडल में 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन, 10.1 इंच का बड़ा स्मार्टप्ले प्रो एक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम, 64 रंग वाली एम्बिएंट लाइट, वेंटिलेटेड सीटें और कई उन्नत सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं.
देश की पॉपुलर कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी Vitara Brezza 2026 मॉडल लॉन्च कर दी है. इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 7,39,900 रुपये रखी गई है. इस एसयूवी कार में कई अपडेट किए गए हैं, जिनमें नया इंजन विकल्प, गियरबॉक्स, बाहरी डिजाइन और नए फीचर्स में मामूली बदलाव शामिल हैं. इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सो जैसी कारों से होगा.
2026 Maruti Brezza: पावरट्रेन
मारुति ब्रेजा में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है. इसमें नया 1.0 लीटर बूस्टरजेट डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110 हॉर्सपावर और 170 nm टॉर्क जेनरेट करेगा. पिछले वेरिएंट का 103 PS और 139 nm टॉर्क जेनरेट करने वाला 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड टर्बो पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा गया है. इसे CNG किट के साथ जोड़ने का ऑप्शन भी दिया गया है. हालांकि, सीएनजी वेरिएंट में अब विक्टोरिया की तरह अंडरबॉडी माउंटेड किट दी गई है, जिससे बूटस्पेस बचता है. सभी इंजन विकल्पों में स्टैंडर्ड तौर पर नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.
2026 Maruti Brezza: एक्सटीरियर अपडेट
इस बार कंपनी ने एक्सटीरियर में कुछ मामूली बदलाव किए हैं. नए फ्रंट डिजाइन में हेडलाइट्स को जोड़ने वाली डार्क क्रोम फिनिश वाली ग्रिल दी गई है. बंपर को भी थोड़ा नया रूप दिया गया है, जिसमें डार्क क्रोम एलीमेंट्स और फॉक्स स्किड प्लेट को नया लुक दिया गया है. एल शेप वाली DRL LED हेडलाइट्स पहले जैसी है, जबकि फॉग लैंप को थोड़ा ऊपर की ओर लाया गया है और ये त्रिकोणिय हाउसिंग में फिट की गई है. साइड से देखने पर दरवाजों के निचले हिस्सों में नई डुअल टोन क्लैडिंग दी गई है और 16 इंच के अलॉय व्हील्स को नया डिजाइन मिला है. इसके पिछले हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
2026 Maruti Brezza: इंटीरियर अपडेट
कंपनी ने अंदर से ब्रेजा के केबिन को नया लुक दिया है. हालांकि, काला और भूरा रंग पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें नए ट्रिम मैटेरीयल का इस्तेमाल किया गया है. पिछले वर्जन के सिल्वर ट्रिम पर्ट्स को अब ग्लॉस ब्लैक फिनिश दिया गया है. डुअल टोन लेडरेट फिनिश वाली सीटों में बेहतर अपहोल्स्ट्री है और विक्टोरिया से लिए गए नए HVAC स्विच भी इसमें शामिल हैं.
2026 Maruti Brezza: फीचर्स
इसकी फीचर्स पर नजर डालें , तो नए फीचर्स में 9 इंच के बजाय 10.1 इंच का बड़ा स्मार्टप्ले प्रो एक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है, जिसमें बिल्ट इन नेविगेशन, 64 रंगों वाली एम्बिएंट लाइट, फ्रंट सीट वेंटीलेशन, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस फोन चार्जर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और फ्रंट पार्किंग सेंसर दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: ₹36.05 लाख में लॉन्च हुई Jeep Meridian की नई स्पेशल एडिशन, सिर्फ 85 लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










