ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन

रानीश्वर के एकतला गांव में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप है. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को आवेदन देकर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.
रानीश्वर : सुखजोड़ा पंचायत के एकतला गांव के ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफाॅर्मर को बदलने और नया 100 केवी ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग को लेकर विद्युत विभाग को आवेदन सौंपा है. ग्रामीणों ने विभाग से जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले गांव का 100 केवी ट्रांसफाॅर्मर जल गया था. इसके बाद से गांव के लगभग 80 घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. सप्ताह भर से बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को खासकर शाम के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. मोबाइल चार्जिंग, पेयजल सहित दैनिक कार्यों में भी दिक्कत हो रही है. ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र नया ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By साधन सेन
वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










