रोहतास में शांतिपूर्ण माहौल में हुई डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा, 1,303 अभ्यर्थी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में 1,303 परीक्षार्थी हुए शामिल

रोहतास जिले में डीएलएड (फेस-टू-फेस) प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई. सासाराम के दो केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 1303 परीक्षार्थियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले में डीएलएड (फेस-टू-फेस) प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. सासाराम के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 1,326 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1,303 ने परीक्षा दी, जबकि 23 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया.

पहली पाली में 650 और दूसरी पाली में 653 अभ्यर्थी हुए शामिल

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित हुई. इसमें 665 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 650 उपस्थित हुए, जबकि 15 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई, जिसमें 661 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 653 ने परीक्षा दी और 8 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

दो परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार परीक्षा का आयोजन रोहतास सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय, सासाराम तथा प्लस टू उच्च विद्यालय, चौखंडीपथ, सासाराम में किया गया. प्रथम पाली में रोहतास सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में 375 में से 369 तथा प्लस टू उच्च विद्यालय में 290 में से 281 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. दूसरी पाली में रोहतास सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में 372 में से 367 और प्लस टू उच्च विद्यालय में 289 में से 286 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए.

कदाचारमुक्त रही परीक्षा

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि परीक्षा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुई. दोनों पालियों में कहीं से भी गड़बड़ी या कदाचार की सूचना नहीं मिली. जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की निगरानी में परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से आयोजित की गई.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन