मुजफ्फरपुर: मीनापुर के स्कूल में प्रभारी एचएम पर प्रमाण पत्र देने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मीनापुर के राम कृष्ण उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर छात्रों से मैट्रिक प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज देने के बदले 100 रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगा है. छात्रों ने डीईओ से जांच की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मीनापुर स्थित राम कृष्ण उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज देने के बदले अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है. मामले में दर्जनभर छात्रों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), डीपीओ स्थापना और स्थानीय विधायक को आवेदन देकर जांच की मांग की है.

विज्ञापन

छात्रों ने लगाए ये आरोप

आवेदन पर छात्रा अंजली कुमारी के नेतृत्व में हस्ताक्षर किए गए हैं. छात्रों का आरोप है कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भक्त वत्सल की नियुक्ति संस्कृत शिक्षक के पद पर हुई है, लेकिन वे नियमित रूप से कक्षाओं में संस्कृत की पढ़ाई नहीं कराते हैं.

छात्रों का यह भी आरोप है कि मैट्रिक परीक्षा में सफल होने के बाद जब छात्र मूल प्रमाण पत्र, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज लेने विद्यालय पहुंचते हैं तो उनसे 100 रुपये की मांग की जाती है. रुपये नहीं देने पर डांट-फटकार लगाई जाती है और कई बार विद्यालय का चक्कर लगवाया जाता है.

प्रभारी एचएम ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक भक्त वत्सल ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है. उनका कहना है कि विद्यालय में सभी प्रमाण पत्र विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं और वे प्रतिदिन अपने विषय की कक्षाएं भी लेते हैं.

उन्होंने दावा किया कि विद्यालय के कुछ शिक्षक उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से छात्रों को आवेदन देने के लिए प्रेरित किया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन