रोहतास: दिनारा में शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान का पुतला दहन, नीट पेपर लीक पर भड़के छात्र-युवा

Updated:
विज्ञापन
पूतला दहन करते कार्यकर्ता  | Prabhat Khabar Network

पूतला दहन करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

दिनारा मुख्य बाजार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया. नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और समान शिक्षा कानून की मांग की.

विज्ञापन

Rohtas News : नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में शुक्रवार को दिनारा मुख्य बाजार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले और भगत सिंह छात्र-नौजवान सभा ने किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई.

पेपर लीक से छात्रों का भविष्य बर्बाद होने का आरोप प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार और शिक्षा माफियाओं की मिलीभगत से हर वर्ष पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत पर पानी फिर रहा है. उन्होंने कहा कि इस कारण कई छात्र मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं. साथ ही आरोप लगाया कि पैसे के बल पर परीक्षा प्रणाली को प्रभावित किया जा रहा है.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और समान शिक्षा कानून की मांग भाकपा माले प्रखंड सचिव हीरामन राम ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और नई शिक्षा नीति में निजीकरण तथा शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक नहीं लगती, आंदोलन जारी रहेगा. जिला सचिव अशोक बैठा ने कहा कि देश में प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक सभी के लिए मुफ्त और समान शिक्षा का कानून लागू किया जाना चाहिए.

सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में रवि निराला, सुभाष पासवान, सोनू कुमार, धनराज कुमार, दिवाकर पासवान, संध्या देवी, मोती झरो देवी, दीनानाथ खरवार सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा और भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन