रोहतास में BSAP जवान की गोली लगने से मौत, राइफल साफ करने के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Author Punit Kr Pandey|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
फोटो- सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे जवान | Prabhat Khabar Network

फोटो- सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे जवान | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले के करवंदिया थाना में तैनात बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के जवान की बैरक में राइफल साफ करते समय गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस आत्महत्या और हादसा दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले के करवंदिया थाना में विशेष गार्ड में तैनात बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के जवान किशोर राणा की सिर में गोली लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान झारखंड के रांची निवासी युवराज राणा के 46 वर्षीय पुत्र किशोर राणा के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

राइफल साफ करने के दौरान चली गोली साथी जवानों के अनुसार किशोर राणा बैरक में अपनी सरकारी राइफल की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर में जा लगी. गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पोस्टमार्टम में एक गोली लगने की पुष्टि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जवान के सिर के दाहिने हिस्से से गोली प्रवेश कर बाईं ओर से बाहर निकली है. उन्होंने कहा कि मृतक को केवल एक गोली लगी थी.

आत्महत्या या हादसा, हर पहलू की जांच हालांकि कुछ साथी पुलिसकर्मियों ने जवान के अवसाद में होने और आत्महत्या की आशंका भी जताई है. वहीं प्रथम दृष्टया राइफल साफ करने के दौरान गोली चलने की बात सामने आ रही है. पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

परिजनों को दी गई सूचना, पुलिस के बयान का इंतजार घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है. उनके आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिलहाल रोहतास पुलिस की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Punit Kr Pandey

लेखक के बारे में

By Punit Kr Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन