सारण में फेसबुक पर भड़काऊ वीडियो मामले में महिला हिरासत में, साइबर थाना ने दर्ज किया केस

सारण साइबर थाना ने फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एक महिला को हिरासत में लिया है. पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज किया है और लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा न करने की अपील की है.
Saran News: सारण साइबर थाना ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान फेसबुक पर संचालित एक प्रोफाइल से कथित आपत्तिजनक एवं भड़काऊ वीडियो प्रसारित किए जाने के मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है.
पुलिस के अनुसार, वीडियो में छात्रों एवं आमजन को विरोध-प्रदर्शन के लिए उकसाने संबंधी कथित संदेश प्रसारित किए जा रहे थे.
डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दर्ज हुआ मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना ने उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों, वीडियो, स्क्रीनशॉट और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर बीएनएस तथा आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
उद्देश्य और मंतव्य की हो रही जांच
सारण पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा कथित रूप से वीडियो प्रसारित किए जाने के उद्देश्य और मंतव्य की जांच की जा रही है. अनुसंधान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचने की अपील
सारण पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, भ्रामक अथवा हिंसा को बढ़ावा देने वाली सामग्री साझा या प्रसारित न करें.
पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










