सारण: अमनौर में झोपड़ीनुमा घर से पेटी चोरी, दो लाख से अधिक के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन
1.चोरी की घटना के बाद गृहस्वामी  2. चोरी किया गया टूटा पेटी | Prabhat Khabar Network

चोरी की घटना के बाद गृहस्वामी

सारण जिले में चोरों ने एक झोपड़ीनुमा घर को निशाना बनाया. देर रात घर में घुसकर उन्होंने नकदी और गहनों से भरी पेटी चुरा ली. गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी है.

विज्ञापन

Saran News: स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ी डीह गांव में गुरुवार देर रात चोर एक झोपड़ीनुमा घर में घुसकर पेटी लेकर फरार हो गए. शुक्रवार सुबह गृहस्वामी की पत्नी की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और पेटी गायब थी. इसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई.

सड़क किनारे टूटी मिली पेटी

घटना की सूचना मिलने के बाद गृहस्वामी विनोद सिंह ने पुलिस को जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

घर से कुछ दूरी पर धुतहा से मढ़ौरा जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे टूटी हुई पेटी बरामद हुई. पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

पेटी में थे सोने-चांदी के गहने और नकदी

गृहस्वामी विनोद सिंह ने बताया कि उनके नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए पूरा परिवार फिलहाल झोपड़ीनुमा घर में रह रहा था.

उन्होंने बताया कि रात में भोजन करने के बाद सभी लोग सो गए थे. इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसकर पेटी उठा ले गए. उनके अनुसार पेटी में दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रखी हुई थी.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना में शामिल आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


विज्ञापन
Kuldip Mahaseth

लेखक के बारे में

By Kuldip Mahaseth

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन