विद्युत सुरक्षा पर जागरूकता रैली, सुरक्षित तरीके से कार्य करने का दिया संदेश

विद्युत विद्युत सुरक्षा रैली में अधीक्षण अभियंता ए के उपाध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में बिजली विभाग ने सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली. अधिकारियों ने सुरक्षित बिजली उपयोग और उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी.
हजारीबाग: झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को पैराडाइज होटल में विद्युत सुरक्षा एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम से पूर्व बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्मेल चौक से संत कोलंबा कॉलेज होते हुए पैराडाइज होटल तक जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से लोगों को सुरक्षित बिजली उपयोग और दुर्घटनाओं से बचाव का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्युत महाप्रबंधक डीके सिंह ने कहा कि बिजली कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कर्मचारियों से कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने और किसी भी प्रकार की हड़बड़ी से बचने की अपील की. अधीक्षण अभियंता ने कहा कि लाइनमैन और मिस्त्री सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए ही कार्य करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके.
सेव लाइफ ग्रुप के संजय कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित विद्युत उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि नया बिजली कनेक्शन लेने से पहले घर की आंतरिक वायरिंग की जांच अवश्य कराएं परिसर में एमसीबी तथा आरसीसीबी ईएलसीबी जैसे सुरक्षा उपकरण लगाएं और केवल आईएसआई मार्क वाले मानक तारों का ही उपयोग करें. उन्होंने स्वीकृत विद्युत भार से अधिक बिजली का उपयोग नहीं करने, एक कनेक्शन से दूसरे घर या दुकान को बिजली नहीं देने तथा ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों के पास वाहन खड़ा नहीं करने की सलाह दी.
मौके पर कार्यपालक अभियंता सुब्रत बनर्जी, शेखर सुमन, रामगोपाल राम, मनोज कुमार सिंह, अमित कुमार, अवधेश कुमार, लाल महादेव मुर्मू, सहायक अभियंता आरपी सिंह, अमित कुमार शर्मा, कृष्ण प्रजापति, कनीय अभियंता अवतेश कुमार समेत विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जयनारायण
जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










