केरेडारी में पुलिस-मुठभेड़, एक अपराधी के पैर में लगी गोली, हथियार व बाइक बरामद

Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ा मोटरसाइकिल  व रिवाल्वर | Prabhat Khabar Network

घटनास्थल पर पड़ा मोटरसाइकिल व रिवाल्वर | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के केरेडारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. एक अपराधी के पैर में गोली लगी है और पुलिस ने हथियार व बाइक बरामद की है.

विज्ञापन

केरेडारी: चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र के बुकरु स्थित ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. घटना में एक अपराधी के पैर में गोली लगने की सूचना है. घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने मौके से एक रिवॉल्वर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.

घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार स्वयं केरेडारी स्थित चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. जिला पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस देर रात तक घटनास्थल पर जांच में जुटी रही. आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया.

पुलिस की ओर से फिलहाल आधिकारिक रूप से पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि अपराधियों की गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई के दौरान यह मुठभेड़ हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola