7 साल का इंतजार खत्म: हजारीबाग में 1298 होमगार्ड अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट जल्द होगी जारी

हजारीबाग होमगार्ड का मुख्य गेट | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में सात साल के लंबे इंतजार के बाद 1298 होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. जल्द ही सफल अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
हजारीबाग. सात वर्ष पूर्व हजारीबाग में होमगार्ड जवानों का नव नामंकन के लिए शारीरिक दक्षता समेत सभी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अभ्यर्थियों की भर्ती नहीं हुई थी. अब सफल अभ्यर्थियों का फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी.
1298 होमगार्ड की होगी बहाली
हजारीबाग में विज्ञापन संख्या 1/2019 में 1298 होमगार्ड में के लिए फॉर्म भरवाए गए थे. जिले के सभी प्रखंडों से शारीरिक दक्षता की जांच में अभ्यर्थी शामिल हुए थे. अभ्यर्थियों का मेरिट लिस्ट भी बन गया था. नवनामांकन की चयन समिति ने बनाए गए मेरिट लिस्ट पर आपत्ति जताते हुए लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. जानकारी के अनुसार एक दो दिनों के अंदर अभ्यर्थियों का फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दिया जायेगा. सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल जांच सफल अभ्यर्थियों का मेरिट लिस्ट निकलने के बाद होगा. सभी सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल जांच कराना होगा. साथ ही साथ सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी के शरीर का चिन्ह की जांच की जाएगी. इसके बाद सभी सफल अभ्यर्थियों को होम गार्ड की ट्रेनिंग दी जाएगी.
एनआईसी में मेरिट लिस्ट डाल दिया गया है
हजारीबाग होमगार्ड के समादेष्टा रोहित आनंद ने बताया कि डीसी हेमंत सती के निर्देश पर सफल अभ्यर्थियों का नाम एनआईसी पोर्टल में डाल दिया गया है. सफल अभ्यर्थियों का फाइनल मैरिट लिस्ट जारी होगा. 1298 सफल अभ्यर्थियों का होमगार्ड का नवनामंकन होगा. कमांडेंट ने कहा कि सफल अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को प्रशिक्षण दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










