महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भागे बाइक सवार अपराधी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के खिरगांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

हजारीबाग: शहर के खिरगांव स्थित सिरका रोड पर गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. पीड़िता सिरका मुहल्ला निवासी रंगोली देवी ने घटना की जानकारी बड़ाबाजार पुलिस को दे दी है.

विज्ञापन

गले से चेन झपटकर फरार हुए अपराधी

उन्होंने बताया कि छीनी गई चेन की कीमत 1 लाख रुपए से अधिक है. जानकारी के अनुसार, वह घर से पैदल किसी निजी कार्य के लिए निकली थीं. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और गले से चेन झपटकर फरार हो गए.

इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ाबाजार पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस ने शहर से बाहर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहन जांच शुरू कर दी है. साथ ही सिरका रोड और आसपास के घरों और निजी संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा- TOP प्रभारी

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बड़ाबाजार टीओपी प्रभारी मुकेश रजक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola