केंद्रीय विद्यालय बरकट्ठा में नामांकन की तिथि बढ़ी, 27 जुलाई तक जमा होंगे आवेदन
फोटो कैप्शन 23 बरकट्ठा 2 में - केंद्रीय विद्यालय बरकट्ठा. | Prabhat Khabar Network
केंद्रीय विद्यालय बरकट्ठा में शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अभिभावक अब 27 जुलाई तक आवेदन जमा कर सकते हैं.
बरकट्ठा (हजारीबाग): केंद्रीय विद्यालय बरकट्ठा में शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब अभिभावक 27 जुलाई तक नामांकन के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं.
प्रिंसिपल मुकेश कुमार यादव ने बताया कि नामांकन फॉर्म जमा करने का समय प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है. वर्तमान में बालवाटिका एक, दो, तीन और कक्षा एक से पांच तक में नामांकन प्रक्रिया चल रही है.
विद्यालय का अस्थायी संचालन उत्क्रमित कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय बेलकप्पी परिसर से किया जा रहा है. प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन जमा करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि 27 जुलाई के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए