सांप के काटने से महिला की मौत, बरकट्ठा में बढ़ रही हैं घटनाएं

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा स्थित परबत्ता गांव में सर्पदंश से 35 साल की एक महिला की मौत हो गई. मानसून के दौरान क्षेत्र में सांप काटने की घटनाएं बढ़ने से ग्रामीणों में डर का माहौल है.
बरकट्ठा (हजारीबाग): हजारीबाग में एक महिला को जहरीले सांप ने डंस दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतका ग्राम परबत्ता की रहने वाली थी जिसकी पहचान ईशा देवी (35 वर्ष) पति- तिलकधारी भुइयां के रुप में हुई है. परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार तड़के करीब 3 बजे घर से बाहर निकली थी इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डंस लिया.
शुरुआत में महिला ने इसे किसी कीड़े के काटने की घटना समझा और वापस जाकर वह सो गई. लेकिन कुछ देर बार अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. चक्कर आने और मुंह से झाग निकलने पर परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्टा पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया.
सर्पदंश की घटनाएं बढ़ीं
मानसून सक्रिय होने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. पिछले 10 से 15 दिनों के दौरान क्षेत्र में सर्पदंश की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बरसात के मौसम में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. ग्रामीणों को घर के आसपास साफ-सफाई रखने और किसी भी सर्पदंश की घटना पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










