कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मामले में दो शिक्षकों को नोटिस, एक सप्ताह का अल्टीमेटम, छात्राओं से तेल मालिश और मेहंदी लगाने का आरोप

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की सांकेतिक तस्वीर
Kasturba Vidyalaya News : मगध प्रमंडल के शिक्षा उप निदेशक ने अरवल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मामले में कड़ा रुख अपनाया है. छात्राओं की सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन के आरोप में दो शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
Kasturba Vidyalaya News : मगध प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक संजय कुमार चौधरी ने अरवल जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, वलिदाद (कलेर) से जुड़े मामले में दो शिक्षकों को नोटिस थामा दिया है. छात्राओं की सुरक्षा और विद्यालय के नियमों के उल्लंघन के आरोप में दो शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. मामले में एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
छात्राओं से तेल मालिश कराने का है पुराना विवाद
अरवल जिले के वलिदाद स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनिता कुमारी पर गंभीर आरोप लगे थे. वर्ष 2025 में छात्राओं से तेल मालिश कराने और मेहंदी लगवाने के आरोप में उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई थी. यह कदम जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर उठाया गया था. अब इसी मामले की जांच की आंच विद्यालय के अन्य शिक्षकों तक भी पहुंच गई है.
एसओपी उल्लंघन पर दो शिक्षकों से मांगा गया जवाब
इस गंभीर मामले में मगध प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक संजय कुमार चौधरी ने कार्रवाई और तेज कर दी है. उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार और तत्कालीन वार्डेन सह अध्यापिका बबली कुमारी को नोटिस भेजा है. अधिकारियों ने पूछा है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की किस मानक संचालन प्रक्रिया के तहत नवपदस्थापित प्रधानाध्यापिका को छात्रावास में रहने की अनुमति दी गई. यह सीधे तौर पर छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ और विभागीय नियमों का खुला उल्लंघन है.
बाहरी लोगों के परिसर में प्रवेश पर है सख्त प्रतिबंध
शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में आवासीय विद्यालयों के नियमों का स्पष्ट रूप से हवाला दिया गया है. एसओपी के सख्त प्रावधानों के अनुसार वार्डेन या संचालक की अनुमति के बिना किसी भी बाहरी व्यक्ति का विद्यालय परिसर या छात्रावास में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसके बावजूद प्रधानाध्यापिका को वहां रुकने की इजाजत देना बड़ी लापरवाही को दर्शाता है. इसी घोर लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है.
एक सप्ताह में जवाब नहीं देने पर होगी कड़ी कार्रवाई
क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने दोनों आरोपित शिक्षकों को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है. पत्र में सख्त निर्देश दिया गया है कि निर्धारित अवधि में जवाब प्राप्त नहीं होने पर यह मान लिया जाएगा कि उन्हें अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है. इस समय सीमा के समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : गया जी: गुरुआ पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में तीन फरार आरोपित गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










