पति की मौत की खबर सुन ससुराल जा रही थी महिला, गया स्टेशन पर गिरा मोबाइल; RPF ने लौटाया तो छलक पड़े आंसू

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल लौटाते हुए आरपीएफ के जवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया स्टेशन पर एक यात्री का मोबाइल फोन गिर गया था, जिसमें उनकी दिवंगत पति की अनमोल यादें थीं. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत इस मोबाइल को ढूंढ निकाला और यात्री को वापस कर दिया. मोबाइल वापस पाकर महिला भावुक हो गईं.

विज्ञापन

Gaya RPF Mobile Return : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया के जवान ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए रेलवे स्टेशन पर गिरे एक यात्री के मोबाइल फोन को सुरक्षित रखकर उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया. यह कार्रवाई ऑपरेशन अमानत के तहत की गयी.

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म संख्या सात पर मिला मोबाइल

इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि आरपीएफ पोस्ट में कार्यरत आरक्षी शशि शेखर को गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या सात के रेल लाइन पर एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन गिरा मिला. जवान ने मोबाइल को सुरक्षित तरीके से आरपीएफ पोस्ट पर जमा करा दिया. इसके बाद मोबाइल के स्वामी का पता लगाकर उन्हें सूचना दी गयी.

ससुराल जा रही थीं महिला यात्री

सूचना मिलने पर पुनम कुमारी (26), निवासी सिमरा जमशेद, थाना रफीगंज, गया, अपनी मां मालती देवी के साथ आरपीएफ पोस्ट पहुंचीं.

Also Read : गया जी : मां-भाई के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था जेएपी जवान, अचानक हुआ लापता; कुछ घंटे बाद ट्रैक किनारे मिला शव

उन्होंने बताया कि पति के निधन के बाद वह अपने मायके से ससुराल, ग्राम मोर, थाना मोकामा, पटना जा रही थीं. पति की मृत्यु की खबर से वह काफी विचलित थीं. इसी दौरान गया स्टेशन पर उनका मोबाइल गिर गया.

दिवंगत पति की यादें सुरक्षित थीं फोन में

मोबाइल वापस मिलने पर पुनम भावुक हो गयी. उन्होंने बताया कि फोन में उनके दिवंगत पति की कई यादें सुरक्षित हैं. मोबाइल पाकर उन्होंने आरपीएफ का आभार जताया. बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बतायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन