भाजपा ने की हजारीबाग प्रमंडल स्तरीय मंडल-प्रवासी कार्यकर्ता की बैठक

Updated:
विज्ञापन
भाजपा के प्रमंडलीय प्रवासी कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित नेता | Prabhat Khabar Network

प्रमंडलीय प्रवासी कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित नेता | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में भाजपा की मंडल-प्रवासी कार्यकर्ता बैठक में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही संगठन की असली रीढ़ हैं.

विज्ञापन

हजारीबागः भारतीय जनता पार्टी की हजारीबाग प्रमंडल स्तरीय मंडल-प्रवासी कार्यकर्ता बैठक गुरुवार को शहर के पैराडाइज रिसॉर्ट में आयोजित की गई. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और मुख्य वक्ता के रुप में प्रदेश महामंत्री सह प्रमंडल प्रभारी मनोज कुमार सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई.

संगठन का रीढ़ होता बूथ स्तर का कार्यकर्ता- नेता प्रतिपक्ष

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता संगठन का रीढ़ होता है. संगठन की मजबूती बूथ समितियों के सशक्तीकरण से ही संभव है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया.

प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया जाए और अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाए.

बैठक में बूथ समितियों के पुनर्गठन, शक्ति केंद्रों के सत्यापन और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चतरा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने दिया. मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रो. यदुनाथ पांडेय, विधायक मनोज यादव, अमित यादव, रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो सहित चारों जिलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें.


विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola